12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले रजानी दंपति का अमलनेर में भव्य स्वागत

सिंधी कॉलोनी के सभी धार्मिक स्थल पर रजानी दाम्पत्य ने की पूजा.
12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले रजानी दंपति का अमलनेर में भव्य स्वागत
​अमलनेर सिंधी समाज के लिए गर्व का विषय है कि नीलेश रजानी अपनी पत्नी सोनिया रजानी के साथ संपूर्ण भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों की 11,600 किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में, अपने 8वें ज्योतिर्लिंग श्री त्र्यंबकेश्वर महादेव के दर्शन के पश्चात, इस पदयात्री दंपति का अमलनेर आगमन हुआ, जहाँ समाज जनों द्वारा उनका अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
भक्ति और संकल्प की मिसाल यह है की, ​रजानी दंपति अब तक 8,300 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुके हैं। नासिक के गोधड़ीवाला धाम में पूजन के बाद जब वे अमलनेर पहुँचे, तो उनकी इस आध्यात्मिक ऊर्जा और साहस को देखकर हर कोई नतमस्तक हो गया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके इस धर्मपूर्ण कार्य की सराहना की।
​स्वागत के इस पावन अवसर पर मुख्य रूप ​राजकुमार कोराणी, ​अनिल कोराणी, ​प्रकाश जगयानी, ​संजय बितराई, ​राजकुमार वाधवानी, ​अशोक अंदानी, ​राम थदानी, ​मुन्ना सैनानी, ​प्रदीप तोलानी, ​संजय शर्मा (महाराज), ​मुकेश ठारानी ​इनके साथ ही समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु इस स्वागत समारोह का हिस्सा बने। भीमाशंकर
​नीलेश और सोनिया रजानी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महादेव की कृपा और भक्तों के प्यार की बदौलत ही यह कठिन यात्रा सुगम हो पा रही है। अमलनेर में मिले सम्मान से अभिभूत होकर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। अब यह यात्रा अपने 9वें ज्योतिर्लिंग, श्री भीमाशंकर महादेव की ओर प्रस्थान करेगी।
​पूरे सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में 'जय झूलेलाल' और 'हर हर महादेव' के जयघोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया।
-लोकहितवादी पत्रकार 
धनंजयबापू सोनार
7972881440

Post a Comment

0 Comments